बीबीएन,बीकानेर। शिव नगर स्थित आदर्श बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका ध्यान खींचा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, सामूहिक गायन और एक लघु नाटक के माध्यम से समाज को छुआछूत से दूर रहने, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। ‘जल है तो कल है’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे नारों से उन्होंने सभी को प्रेरित किया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की अपील भी की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराज विश्ववर्मानंद, आरएसएस जोधपुर प्रांत के सह कार्यवाह धन्नाराम, महावीर सिंह, ग्रंथी तारा सिंह, डॉ. राजेंद्र, रितेश अरोड़ा और ऋतु मित्तल मौजूद रहे। धन्नाराम ने संत रविदास के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए हिंदू समाज के संगठन और पंच परिवर्तन पर जोर दिया।
ग्रंथी तारा सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन बच्चों के लिए नुकसानदायक है और उन्हें खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना चाहिए। विश्ववर्मानंद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
—

