बीबीएन,बीकानेर | बीकानेर में सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त करते हुए श्री माहेश्वरी महिला समिति ने परोपकारी कार्यों की श्रृंखला में एक सराहनीय कदम उठाया। 21 जनवरी को पुष्करणा समाज के ओलंपिक विभाग के कार्यक्रम के दौरान चयनित कन्याओं को घाघरा सेट वितरित किए गए, वहीं उनके भावी विवाह को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा प्रत्येक कन्या का विवाह कार्ड भी संकलित किया गया, ताकि भविष्य में भी सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इस सेवा अभियान की मुख्य प्रेरणा इचलकरंजी निवासी श्रीमती मंजुला मोहता रहीं, जिनकी पहल पर इस कार्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी समिति सदस्य श्रीमती अंजू लोहिया ने उठाई और पूरी महिला समिति के सहयोग से इसे मूर्त रूप दिया गया। कार्यक्रम में समिति की संरक्षिका किरण झंवर, अध्यक्ष मंजू दममानी, सचिव चंद्रकला कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर और जिला अध्यक्ष कंचन राठी की सक्रिय उपस्थिति रही। इनके साथ रेखा लोहिया, राधा लोहिया, श्रेया राठी, सपना बगड़ी, ज्योति दरगड़, सीमा चांडक, अंजू लड्ढा, संतोष राठी, हेमलता मोहता, संगीता बिनानी सहित अन्य महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
समिति सदस्यों ने घाघरा सेट के अतिरिक्त साड़ियां, घरेलू उपयोग की सामग्री और नगद राशि भी भेंट की। वर्तमान चरण में 25 कन्याओं को सामग्री वितरित की जा चुकी है, जबकि शेष चयनित कन्याओं को आगामी दिनों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। महिला समिति का यह प्रयास न केवल सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करता है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक सहारा भी प्रदान करता है।

