बीबीएन, नेटवर्क, 16 अगस्त। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू सीमा पर घुसपैठ सरहद घुसपैठ की हुई पहली घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स को औपचारिक विरोध पत्र सौंपा। BSF अधिकारियों के अनुसार, पैर में गोली लगने से घायल पाकिस्तानी घुसपैठिया उसी दिन दम तोड़ गया। सामान्य प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सीमा बलों के बीच फ्लैग मीटिंग में ऐसे विरोध पत्र को तत्काल स्वीकार किया जाता है और मृतक का शव वापस लिया जाता है।
लेकिन इस बार, सोमवार और मंगलवार की फ्लैग मीटिंग में भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने पत्र स्वीकारने से इंकार कर दिया और शव लेने से भी बचते रहे। अंततः बुधवार दोपहर उन्होंने विरोध पत्र पर सहमति जताई, वह भी लाहौर स्थित अपने उच्च मुख्यालय से अनुमति लेने के बाद।
BSF अधिकारियों का कहना है कि यह मामला इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि हाल के वर्षों में इस तरह की देरी दुर्लभ है। यह घुसपैठ की कोशिश ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू क्षेत्र में दर्ज की गई पहली घटना है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लक्ष्यों पर सैन्य कार्रवाई की थी।
—


