हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक मंच द्वारा माँडन प्रतियोगिता आयोजित

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक मंच द्वारा माँडन प्रतियोगिता आयोजित

Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Slide background
Slide background
Slide background

WELCOME

YOUR SHOP NAME

SHOP TITLE

Share with
Views : 173
बीबीएन, बीकानेर,28 मार्च। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित होने वाले ब्रह्मनाद के संयोजन  में अधिकतम महिला शक्ति के उत्साह वर्धन के लिए गणगौर उत्सव के उपलक्ष्य में धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में माँडन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
जिसमें कार्यक्रम संयोजक आरती आचार्य और राजकुमारी व्यास रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ , और अन्नु सुथार रहे तथा कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में ज्योति स्वामी , डॉ मोनिका राठौर, डॉ रेणुबाला स्वामी, तान्या पुरोहित रहे। कार्यक्रम में 150 से ऊपर महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी रही।
 कार्यक्रम का संचालन नीतू आचार्य ने किया। ब्रह्मनाद समिति के डॉक्टर श्रीकांत व्यास ने बताया कि विजेता समूह में प्रथम पुष्करणा गर्ल्स (एकता जोशी, राधिका पुरोहित,मानसी पुरोहित, मानसी जोशी) द्वितीय एम एमपी (मानसी व्यास,मीनाक्षी मारू, पद्मश्री व्यास) तथा तृतीय में दो समूह हरिहर दासी(खुशी सोनी, नंदिनी सोनी, माही सोनी) और चांद गवरजा समूह(माधवी जोशी, कोमल पुरोहित,पलक व्यास) रहे।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले