बीबीएन,बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। नामांकन वापसी के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अजय पुरोहित ने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 20 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इस चुनाव में कुल 1 अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 14 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सुशील थिरानी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जिससे चुनाव रोचक होने की संभावना है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, विनोद बाफना और विनोद गोयल मैदान में हैं।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जिनमें आनंद गांधी, अरविंद चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, के के मेहता, कमलचंद बोथरा, किशनलाल बोथरा, मनोज चांडक, नरेश गोयल, निर्मल पारख, पारस डागा, पवन किशोर चांडक, राजकुमार चांडक, राजाराम सारडा, राजेश आचार्य, राकेश चलाना, राकेश कोचर, राकेश कुमार जाजू, शांतिलाल भूरा, शिवरतन पुरोहित, श्यामसुन्दर सोनी, शुभम राठी, सुरेंद्र बांठिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय जैन, विमल चौरड़िया, विनोद भादू और वीरेंद्र किराडू शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहायक चुनाव अधिकारियों के रूप में एम. एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी और दिनेश गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बीकानेर के उद्योग जगत के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे आने वाले समय में संगठन की दिशा और कार्यनीति तय होगी।


