आधुनिक सैन्य उपकरणों का निरीक्षण
बीबीएन,बीकानेर, 11 सितंबर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी गुरुवार को बीकानेर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बाद उनका यह दौरा सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दौरे के दौरान उन्होंने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक सैन्य उपकरणों का निरीक्षण किया। इनमें आर्टिलरी गन, ड्रोन गन सिस्टम, एंटी ड्रोन व्यवस्था और संचार प्रणाली शामिल रही।
महानिदेशक ने जवानों से सीधे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित विभिन्न चौकियों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
सीमा पर तैनात जवानों की तैयारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में प्रत्येक जवान का योगदान अहम है। इस दौरान सीमा क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझते हुए उन्होंने आवश्यक सुधारों पर भी बल दिया।
—


