बीबीएन,बीकानेर। उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व और पारिवारिक कारकों पर शोध करने वाली प्रभा बिस्सा को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में ‘बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव का अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य पूरा किया।
प्रभा बिस्सा ने अपने शोध में विद्यार्थियों की शैक्षिक निष्पत्ति और उनके व्यक्तित्व गुणों के साथ-साथ पारिवारिक संस्कारों के बीच संबंध का अध्ययन किया। उनका शोध शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहलू को सामने लाता है कि विद्यार्थी की शैक्षिक यात्रा केवल विद्यालयी वातावरण से ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि उसके व्यक्तित्व और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की पत्नी प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।




