बीबीएन,बीकानेर | NEET UG 2026 के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान दर्ज कराई है। बीकानेर सेंटर की छात्रा दिव्या जिले की सिटी टॉपर बनीं, जबकि जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-3 हासिल कर राजस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। संस्थान के कुल 38 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100, 16 ने टॉप-50 और 4 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बीकानेर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ब्रांच मैनेजर दिग्विजय सिंह ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर जिले के लूनकरनसर की रहने वाली दिव्या ने शहर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान रमेश पुरोहित, नवीन, वेदप्रकाश शर्मा, नविता विश्नोई और प्रखर मुंजाल भी उपस्थित रहे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों के अनुसार जयपुर के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने 711 अंक (720 में से) प्राप्त कर AIR-3 हासिल की। वहीं डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (DLP) के छात्र आर्यन गुप्ता ने 715 अंक के साथ AIR-1 प्राप्त किया। इसके अलावा आर्यन दुबे ने 710 अंक के साथ AIR-7 तथा गीतांश सरीन ने 705 अंक के साथ AIR-8 हासिल कर राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष 38 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में जगह बनाई। इनमें 16 छात्र टॉप-50 और 4 छात्र टॉप-10 में शामिल रहे। यह प्रदर्शन मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में संस्थान की लगातार मजबूत होती शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के केंद्रीय निदेशक अखिलेश वैद्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
संस्थान ने पिछले एक दशक के अपने प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए बताया कि उसके विद्यार्थियों ने 13 बार AIR-1 प्राप्त की है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं।






