बीबीएन, बीकानेर। बीकानेर के युवा पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जयंत स्वामी ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) की ओर से आयोजित ASRB-ICAR NET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने Veterinary Public Health विषय में राष्ट्रीय पात्रता हासिल की है, जिसके बाद वे व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्र हो गए हैं। 13 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में सफलता के बाद जारी प्रमाण-पत्र ने उनकी शैक्षणिक उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता दी है।
डॉ. जयंत स्वामी की यह सफलता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ASRB की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार उनकी पात्रता UGC और CSIR के प्रावधानों के अनुरूप मान्य है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने Veterinary Public Health के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और अध्यापन के अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है।
डॉ. जयंत स्वामी बीकानेर निवासी प्रेमप्रकाश स्वामी के पुत्र हैं। उनके पिता सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में ईसीएल लैब के प्रभारी एवं लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं। जयंत की सफलता पर उनकी माता बिंदु स्वामी, पिता प्रेमप्रकाश स्वामी, बड़े भाई निखिल स्वामी, मीनाक्षी स्वामी, पत्नी नेहा रांकावत और देवांश स्वामी सहित परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि डॉ. जयंत की मेहनत और उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता पर समाज के गणमान्य लोगों ने भी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




