बीबीएन,बीकानेर | राजस्थान का प्रमुख और सबसे लंबे समय तक चलने वाले फुटबॉल आयोजनों में शामिल मास्टर बच्ची गोल्ड कप इस वर्ष 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। क्लब की बैठक में टूर्नामेंट की तिथि, टीमों की संख्या और आयोजन से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। प्रतियोगिता छह दिनों तक चलेगी और इस बार 10 टीमों तक भाग ले सकेंगी।
साथ ही, पहली बार महिला राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप कराने का प्रस्ताव भी समिति के सामने रखा गया है। फाइनल मैच को दूधिया रोशनी में खेलने की योजना पर भी सहमति बनी, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि मास्टर बच्ची गोल्ड कप प्रदेश में लगातार वर्षों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने वाली महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक रहा है। बैठक में समिति अध्यक्ष, संरक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
—


