बीबीएन,बीकानेर। जे. जे स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ‘मम्स किड्डो फैशन शो’ का तीसरा ऑडिशन राउंड 8 फरवरी को अलंकार अकादमी में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस ऑडिशन राउंड के आधिकारिक पोस्ट का विमोचन बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 23 फरवरी को प्रस्तावित है। इससे पहले हुए दो सफल राउंड्स में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
पोस्टर विमोचन के मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत चौहान व अन्य सदस्य मौजूद रहे। अजय पुरोहित ने कहा कि जय जोशी के नेतृत्व में जे जे स्टार एंटरटेनमेंट युवाओं को स्थानीय से वैश्विक करियर का मंच देने में सक्रिय है और यह आयोजन रिश्तों के अनूठे बंधन को आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्त करने का अवसर है।
हेमंत चौहान ने कहा कि इस तरह के मनोरंजन शो स्थानीय स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का माध्यम बनते हैं, जहां युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं विमोचन कार्यक्रम में उद्घोषक ज्योतिप्रकाश रंगा, लोकराग फाउंडेशन, धन्वी वाटर केयर तथा जे जे स्टार एंटरटेनमेंट की टीम से जय जोशी, नवनीत पारीक, प्रदीप गहलोत, मुजम्मिल, अरमान, गौरव गोद, रूपाली, श्रेणी पटेल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

