
बीबीएन,बीकानेर, 22 अगस्त। रेगिस्तानी नगरी बीकानेर के कालरा बंधुओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शहर का गौरव बढ़ाया है। शरद कालरा और मनीष कालरा को दुबई में आयोजित शार्प कंपनी अचीवर्स सेरेमनी में ‘बेस्ट अचीवर्स क्लब अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में देशभर के 200 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स में से केवल 30 को राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार दिया गया। इनमें टेलेकॉपियर्स सिस्टम एंड सर्विस, बीकानेर को लगातार 27वीं बार सम्मान प्राप्त हुआ। शार्प कंपनी के बिजनेस सॉल्यूशन ग्रुप के अध्यक्ष सुखदेव सिंह और जापान से आए प्रबंध निदेशक ओसामु नारिका की ओर से महाप्रबंधक शीतल सर्राफ ने मनीष कालरा को यह अवार्ड प्रदान किया।
शरद कालरा ने बताया कि टेलेकॉपियर्स सिस्टम एंड सर्विस बीकानेर संभाग में शार्प कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कंपनी ब्लैक एंड व्हाइट व रंगीन फोटोस्टेट मशीनों के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम हेतु डिजिटल बोर्ड और अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराती है।
उन्होंने जानकारी दी कि गणेश चतुर्थी से बीकानेर सिटी में ग्राहकों के लिए एक्सप्रेस ए.एम.सी. सर्विसेज शुरू की जा रही है। इस सेवा के तहत शिकायत दर्ज होने के दो घंटे के भीतर अनुभवी तकनीशियनों की टीम द्वारा समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। लगातार 27वीं बार मिली इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि सेवा, गुणवत्ता और भरोसे की बुनियाद पर व्यावसायिक जगत में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
—