🔴 भारत-पाक सीमा पर फिर सक्रिय तस्कर
बीबीएन, 2 बीकानेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बार फिर नशे के कारोबार का रास्ता बनने लगी है। श्रीकरणपुर क्षेत्र की 23-ओ गांव सीमा चौकी के पास सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें करीब 500 ग्राम हेरोइन पैक बंद हालत में बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रुपये आंका गया है।
सूत्रों के मुताबिक, BSF और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यह पैकेट सीमा पार से ड्रोन या फेंककर गिराया गया हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाक़े में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
हाल के महीनों में राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से नशे की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती गांवों में निगरानी और गश्त और बढ़ा दी है।
—


