⭕ राजस्थान के विकास एजेंडा में बढ़ेगी प्रवासी राजस्थानियों की भूमिक
बीबीएन, बीकानेर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार 10 दिसम्बर 2025 को राजधानी जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन उन प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास-यात्रा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिन्होंने देश-विदेश में अपनी पहचान और आर्थिक नेटवर्क को मजबूत बनाया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के अनुसार यह महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम जेएफसीसी, सीतापुरा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य क्षेत्र, सतत जल अवसंरचना और खनिज क्षमता जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष सत्र रखे जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत साँय 4.30 से 6.15 बजे तक उद्योग से संबंधित क्षेत्रीय सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 750 उद्यमी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार ने इस सत्र की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जयपुर के महाप्रबंधक सुभाष शर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पंजीकरण की सुविधा प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
—


