📰 बीबीएन, नेटवर्क। राजस्थान में महिला सुरक्षा और राज्य की पुलिसिंग प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 19 करोड़ 70 लाख 90 हज़ार रुपए की बड़ी राशि मंज़ूर की है। इस राशि में केंद्रीय गृहमंत्रालय का 11 करोड़ 82 लाख 54 हज़ार रुपए और राज्य का 7 करोड़ 88 लाख 36 हज़ार रुपए का अंशदान शामिल है।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता:
इस योजना के तहत पहली बार ‘महिला PCR वैन’ का बेड़ा राज्य पुलिस बल में शामिल किया जा रहा है, जिसके तहत 40 नई महिला PCR वैन: 6 करोड़ रुपए की लागत से 40 महिला PCR वैन खरीदी जाएंगी। इन वैन में तैनात पूरा स्टाफ महिला पुलिसकर्मियों का होगा।
अभय कमाण्ड सेंटर से सीधा संपर्क:
सभी महिला PCR वैन को सीधे अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
आधुनिक पुलिसिंग पर ज़ोर:
साइबर पुलिस उपकरणों की ख़रीद पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जो राज्य में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में सहायक होंगे।
सुरक्षा और अन्य तकनीकी उपकरणों के लिए 1 करोड़ 66 लाख 50 हज़ार रुपए आवंटित किए गए हैं। इस नई पहल से न केवल महिला सुरक्षा को नई और सशक्त दिशा मिलेगी, बल्कि राजस्थान की पुलिसिंग प्रणाली भी अत्याधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता से लैस होकर अधिक सक्षम बनेगी। यह निर्णय आधुनिक पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।



