🔶 बीकानेर में 65 लाख की बरामदगी
🔸 70 किमी दूर से आता था चोरी करने
🔸 22 पुराने केस, फिर भी सक्रिय
बीबीएन,बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोचरो चौक में 26 नवंबर की रात हुई करीब 70 लाख की नकबजनी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस में जिस आरोपी को पकड़ा है, उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के 22 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी नोखा से 70 किलोमीटर सफर कर बीकानेर पहुंचकर वारदात को अंजाम देता था।
नोखा से आता था बीकानेर चोरी करने
गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या राजपूत (38) निवासी भूरजी मेघवाल की खेड़ी, नोखा, रोज देर रात बाइक से बीकानेर पहुंचकर चोरी के मौके तलाशता था। घटना वाली रात भी वह 70 किमी दूर से आया और शहर में घूमते हुए उसे विमलचंद कोचर का बंद घर मिला। मुख्य गेट का ताला तोड़कर वह करीब 10 लाख रुपए नकद और कीमती आभूषण लेकर उसी रात नोखा लौट गया।
आईजी के निर्देश पर कार्रवाई
शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने विशेष टीम गठित की। एएसपी सौरभ तिवाड़ी, चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में टीम ने पांच दिन लगातार काम करते हुए आरोपी को दबोच लिया। जब पुलिस ने बरामदगी की गिनती की तो कीमत देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपी से जो सामान बरामद किया, उसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी से अब शहर में हाल ही में हुई अन्य चोरी की वारदातों को लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा बरामद माल में शामिल हैं—
₹3,39,500 नकद
सोने की 5 लड़ियां
1 पैंडल
1 चैन
1 रखड़ी
1 मंगलसूत्र
2 हार
5 टॉप्स
3 सोने की चूड़ियां
1 अंगूठी
12 गजरा सेट
1 मांग टीका
चांदी के 4 गिलास
—


