बीबीएन, बीकानेर । सामाजिक संवेदना का परिचय देते हुए We Are Foundation ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए आर्थिक और आवश्यक सामग्री आधारित व्यापक सहायता उपलब्ध कराई। फाउंडेशन ने विवाह सहयोग के रूप में 15 साड़ियों, 4 पैंट-शर्ट, आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी सेट, चूड़ा, कंबल, स्वेटर, चप्पल-सैंडल, चादरें, किचन बर्तन, कैश लिफाफा, प्रेस, गर्म केतली, हैंड ब्लेंडर, लहंगा, पर्स, गिफ्ट आइटम, और अन्य गृह-उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराते हुए परिवार की बड़ी जिम्मेदारी को हल्का किया।
फाउंडेशन की फाउंडर, डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन अर्चना सक्सेना ने कहा कि “किसी कन्या के विवाह में सहयोग देना केवल सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का सर्वोच्च स्वरूप है। यह दो परिवारों को जोड़ने और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश फैलाने का पवित्र कार्य है।” इस सेवा कार्य में अलका पारीक, प्रदीप तंवर, कविता तंवर, प्रेम सेवग, राखी रावत, मोहिनी शर्मा, चंदा सुराणा, संगीता तंवर, अंजू, ललिता कालरा, लक्ष्मी पंवार, मनशा सहित अन्य सदस्यों ने भी विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने नवविवाहिता के मंगल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि We Are Foundation आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंद परिवारों के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करता रहेगा।
—



