बीबीएन, नेटवर्क | दक्षिण पश्चिम वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल नगेश कपूर ने वायु सेना स्टेशन जयपुर का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की समग्र ऑपरेशनल तैयारियों की गहन समीक्षा की, मिशन-तत्परता को परखा और वायु योद्धाओं के हालिया अभियानों में योगदान की सराहना की। दौरे के दौरान 24×7 ऑपरेशनल रेडीनेस बनाए रखने, सुरक्षा मानकों के कड़े अनुपालन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
एयर मार्शल के आगमन पर स्टेशन कमांडर विनय भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में उड़ान संचालन, ग्राउंड सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा प्रक्रियाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। एयर मार्शल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर वॉरियर्स के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताया और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप निरंतर प्रशिक्षण पर बल दिया।
दौरे के क्रम में एयर मार्शल ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट कर जैसलमेर में प्रस्तावित फायर पावर डेमोंस्ट्रेशन की जानकारी साझा की। इस संवाद में सामरिक अभ्यासों के महत्व और क्षेत्रीय सुरक्षा पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया।
—

