बीबीएन,बीकानेर | पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और आधुनिक फैशन को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाले Mum’s किड्डो फैशन शो का ऑडिशन राउंड शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। इस अनोखे आयोजन में मां-बेटी, मां-बेटा, पिता-पुत्र और पिता-पुत्री की जोड़ियों ने रैंप पर आत्मविश्वास, तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव के साथ अपनी प्रस्तुति दी। ऑडिशन राउंड में प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि फैशन केवल बाहरी प्रस्तुति नहीं, बल्कि पारिवारिक सहयोग और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का माध्यम भी हो सकता है। आयोजन का उद्देश्य परिवार को साथ लेकर प्रतिभा को आगे बढ़ाने की सोच को साकार करना रहा, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने मजबूती दी।
स्टार एंटरटेनमेंट के शो मेकर जय जोशी ने बताया कि Mum’s किड्डो की परिकल्पना इसी विचार से की गई है कि बच्चों की प्रतिभा को माता-पिता के सहयोग के साथ मंच मिले। ऑडिशन के दौरान रैंप पर दिखाई दिया पारिवारिक सामंजस्य इस शो की आत्मा को दर्शाता है। लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री ने कहा कि यह मंच कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन का प्रयास है। पारंपरिक संस्कारों को आधुनिक फैशन से जोड़कर यह आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देता है।
धन्वी वाटर केयर के नवनीत पारीक ने बताया कि इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य, स्वच्छता और पारिवारिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि Mum’s किड्डो परिवारों को भावनात्मक रूप से और करीब लाने का माध्यम बन रहा है। ऑडिशन राउंड में विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलजी ट्रेडिंग कंपनी से प्रताप सिंह, भुवनेश अरोड़ा, जंपिंग जंगल से प्रदीप गहलोत और धन्वी वाटर केयर से नवनीत पारीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को m4b भुज, ज्योति गारमेंट्स, होटल रॉयल इन, श्रीजी एव बाइक, अलंकार अकैडमी और सोलंकी इवेंट्स एंड साउंड्स का सहयोग मिला।
जूरी पैनल में योग गुरु पायल, फैशन डिजाइनर कोमल, मिस्टर बीकानेर लखन पारीक और भाजपा महिला शहर मंडल अध्यक्ष आशा पुरोहित शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का चयन प्रस्तुति, आत्मविश्वास और पारिवारिक तालमेल के आधार पर किया आयोजन को सफल बनाने में के-स्तर इवेंट की निशा खान, रूपाली राजपुरोहित, नवीन जोशी, मोनिका शर्मा और बंटी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार चयनित प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जबकि Mum’s किड्डो फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के अवसर पर होगा।
