बीबीएन, बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखने और सफलता के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘स्ट्रेस फ्री एग्जामिनेशन’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर तथा ईसीबी बीकानेर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और शांत मन से पेपर हल करने के गुर सिखाए। उन्होंने महापुरुषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने और मूल्यवान शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया।
सेमिनार के दौरान सीबीएसई तथा स्कूल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. गौरव बिस्सा द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए गए, ताकि उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रूपश्री सिपानी ने अतिथि का आभार व्यक्त किया।
शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव माणक कोचर और सीईओ सीमा जैन ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति मिश्रा ने किया।
—


