बीबीएन, बीकानेर| नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केसिनो मशीनों पर दांव लगवाने और खेलने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से 19,030 रुपये नकद, छह केसिनो मशीनें और अन्य सामग्री बरामद की। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नयाशहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया।
रेड की पूरी कार्रवाई
बीकानेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैटेलाइट अस्पताल के पास एक अस्थायी स्थान पर छापेमारी की, जहाँ कोशिना मशीनों पर दांव लगवाया जा रहा था। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कई लोग भागने लगे, लेकिन तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से कुल 20,150 रुपये, छह कोशिना मशीनें, टोकन सामग्री और जुआ संचालन में उपयोग होने वाले उपकरण मिले। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा धारा 112 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
🔴 बाबूलाल, पुत्र रामप्रताप, आयु 49 वर्ष, निवासी रानीसर बस लाइन, बीकानेर
🔴संतोष कुमार, पुत्र सूर्यानारायण, आयु 48 वर्ष, निवासी ओडो का बास, बीकानेर
🔴मनीष, पुत्र महावीर प्रसाद, आयु 30 वर्ष, निवासी टंकी क्षेत्र, बीकानेर
–


