🔴 काला रविवार: मतोड़ा क्षेत्र में बस-ट्रेलर भिड़ंत में उजड़ गए 15 घर, कई घायल
बीबीएन, नेटवर्क। फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बीकानेर के कोलायत ओर देशनाक मंदिर के दर्शन कर लौट रही एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रेलर में जा भिड़ी। इस दर्दनाक टक्कर में 15 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 से 4 बच्चे लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि बस की गति बहुत तेज थी और चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया।
जिसके बाद वह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ये श्रद्धालु रविवार को कोलायत मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मृतकों की पहचान की जा रही है। इस हादसे के बाद सड़क पर खड़े ट्रेलर और तेज रफ्तार बस की सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—



