बीबीएन, बीकानेर | राजस्थान की लोकपरंपरा, पहनावे और उत्सवों की चमक को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एजी ग्रुप एंटरटेनमेंट ने अपने बड़े सांस्कृतिक मॉडलिंग शो ‘ग्लैमर ऑफ डेजर्ट – ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो’ की औपचारिक शुरुआत कर दी है। आयोजन का पहला पोस्टर रविवार को बीकानेर स्थित गणेश मंदिर परिसर में जारी किया गया, जिसमें ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह शो राजस्थान की असली पहचान लोक–रंग, लोक–जीवन और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच देगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान डायरेक्टर गणेश स्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा मॉडल्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका देगा और साथ ही प्रदेश की संस्कृति को देशभर में नए सिरे से स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि इस शो का मकसद सिर्फ फैशन प्रस्तुति नहीं, बल्कि परंपरा और संक्रांति से जुड़े सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी है।
संस्थान के संस्थापक अरुण गोयल ने कहा कि यह मॉडलिंग शो आने वाले समय में राजस्थान के प्रमुख पारंपरिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए राजस्थानी पारंपरिक परिधान अनिवार्य होंगे, ताकि लोकसंस्कृति की भावना मंच पर संपूर्ण रूप से उभर सके। ग्रुप के अनुसार रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन की तिथियाँ जल्द घोषित की जाएँगी, और प्रदेशभर में युवाओं के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
—



