बीबीएन,बीकानेर। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर पहुंचने पर संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके अभिनंदन की पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने बताया कि डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन को राष्ट्र व समाज के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए यह स्वागत किया जा रहा है। इस आयोजन में संगठन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
बीकानेर नगर के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वागत कार्यक्रम को भव्य व गरिमामय बनाने के लिए पूर्व में आयोजित बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के सभी सदस्यों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। डॉ. इंद्रेश कुमार एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के रूप में जाने जाते हैं और भारत तिब्बत सहयोग मंच से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उनके बीकानेर दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी उत्साह है।

