बीबीएन,बीकानेर। बीकानेर में उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिली है। रानी बाजार क्षेत्र में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। करीब 6,500 वर्ग फीट में विकसित इस अस्पताल में लेज़र और रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, लेसिक उपचार, रेटिना देखभाल, ग्लूकोमा उपचार और बाल नेत्र चिकित्सा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने 31 मई 2026 तक नि:शुल्क नेत्र परामर्श की घोषणा भी की है।
अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चेयरमैन अमर अग्रवाल, निदेशक अथिया अग्रवाल, मुख्य परिचालन अधिकारी आदिल अग्रवाल और मुख्य व्यवसाय अधिकारी अशर अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक और प्रकाश मेघवाल भी मौजूद रहे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बीकानेर केंद्र को आधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां एक ही छत के नीचे कॉर्निया उपचार, केराटोकोनस प्रबंधन, ऑक्यूलोप्लास्टी, विट्रियस सेवाएं और रिफ्रैक्टिव सर्जरी जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बीकानेर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
राजस्थान में यह समूह का तीसरा अस्पताल है। इससे पहले जयपुर के सी-स्कीम और वैशाली नगर में अस्पताल संचालित किए जा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह विस्तार किया गया है।
उद्घाटन अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय पर जांच और उपचार संभव होगा, जिससे रोके जा सकने वाले दृष्टि दोषों में कमी आएगी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नि:शुल्क व्यापक नेत्र जांच के लिए मरीज 9594905295 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
