बीबीएन, नेटवर्क। जैसलमेर की संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा के पास, रामगढ़ नहरी इलाके के एक खेत में गुरुवार दोपहर को एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला है। किसान द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत हरकत में आते हुए, स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और भारतीय वायुसेना (IAF) को तकनीकी जांच के लिए बुलाया। ड्रोन ज़मीन पर घिसटने के बावजूद उसके मुख्य पंख और कंट्रोल फिन्स काफी हद तक सुरक्षित हैं, जिससे एयरफोर्स की तकनीकी टीम को इसके निर्माण और संचालन के स्रोत का पता लगाने में आसानी होगी।
जांच दल के मुताबिक, ड्रोन जमीन पर फिसलते हुए कई फीट आगे तक आया था, जिसके कारण उसके अगले हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है, लेकिन महत्वपूर्ण एवियोनिक्स और संरचनात्मक भाग सुरक्षित लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन भारतीय सेना का था जो किसी तकनीकी खराबी के चलते जमीन पर गिर गया।


