🔴 बीएसएफ के 60 साल पूरे होने पर पहली बार भुज में होगा राइजिंग डे समारोह, डीजी ने की समीक्षा
बीबीएन, नेटवर्क। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस के इस वर्ष के समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। बीएसएफ के महानिदेशक (DG) दलजीत सिंह चौधरी, IPS ने भुज का दौरा कर आगामी डायमंड जुबिली डे की तैयारियों का विस्तृत समीक्षा की।
इस वर्ष बीएसएफ अपने गौरवशाली 60 वर्ष पूरे कर रहा है और यह पहली बार होगा जब बल अपना राइजिंग डे समारोह भुज, गुजरात में आयोजित करेगा। यह आयोजन 21 नवंबर को होगा, जो संगठन की शौर्य, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता की छह दशकों की यात्रा को सलाम करेगा।
डीजी चौधरी ने अधिकारियों से मुलाकात कर समारोह स्थल का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएँ बल की गरिमा के अनुरूप हों। बताया गया कि इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शहीद जवानों के सम्मान समारोह जैसे कई आयोजन होंगे। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, डायमंड जुबिली समारोह न सिर्फ बल के इतिहास का उत्सव होगा, बल्कि यह देश की सीमा पर तैनात हर जवान के साहस को समर्पित होगा।
—


