बीबीएन,बीकानेर। राज्य सरकार ने गुरुवार सांय एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल, बीकानेर के नए अधीक्षक के रूप में डॉ. भीकमचंद घीया की नियुक्ति की है। वे वर्तमान में चर्म एवं रति रोग विभाग के विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ आचार्य के रूप में कार्यरत हैं।
चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग के उप शासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. घीया की यह नियुक्ति अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी।
बीकानेर के प्रमुख चिकित्सकों में गिने जाने वाले डॉ. घीया लंबे समय से पीबीएम अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने चिकित्सकीय कार्यकुशलता और प्रशासनिक जिम्मेदारी दोनों ही स्तरों पर उत्कृष्ट योगदान दिया है। अस्पताल कर्मियों और चिकित्सा समुदाय ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल मरीज-सेवा और चिकित्सा प्रबंधन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
—

