बीबीएन,बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के बीकानेर पहुंचने पर शुक्रवार को एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, पुष्प वर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बीकानेर में रह रहे तिब्बती समुदाय के सदस्य भी भारतीय और तिब्बती ध्वज लहराते हुए मौजूद रहे।
मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने बताया कि डॉ. इंद्रेश कुमार के आगमन पर जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने उन्हें साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। पारंपरिक विधि से तिलक लगाकर और गुड़ से मुंह मीठा करवाकर उनका सम्मान किया गया। पंडित भाई श्री की टोली द्वारा स्वस्तिवाचन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘जय भारत’ और ‘जय तिब्बत’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
दिलीप पुरी ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम भारत और तिब्बत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तिब्बती समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस स्वागत समारोह में मंच के प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक शिवराज विश्नोई, युवा विभाग के जिलाध्यक्ष मुकेश बन, महिला विभागाध्यक्ष राजश्री कच्छावा सहित पवनदान चारण, नरसिंह सेवग, सोहनलाल, देवेंद्र पुरी, रामकिशन सिद्ध, हरीश भोजक, भगवती प्रसाद, श्रवण विश्नोई, अशोक कुमार और सुरेश साध उपस्थित रहे। तिब्बती समुदाय की ओर से तेनजिन, सेरिंग डोरजी, पेनपा, रिग्जिन, कर्मा, नाम ख्याल, पेमा त्सेन, ट्रिम और अबु कुंडक ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


