🔴 महिलाओं ने जलाए 1001 दीप, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम
बीबीएन,बीकानेर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर रविवार की शाम बीकानेर का महाराणा प्रताप पार्क भक्ति और प्रकाश से आलोकित हो उठा। जय नारायण व्यास कॉलोनी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया। दीपों की जगमगाहट और आरती की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण श्रद्धा और आनंद से भर गया।
इस दिव्य आयोजन में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने सभी को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा “हमें केवल दीपों से ही नहीं, बल्कि अपने भीतर के प्रेम, सेवा, समर्पण, ईमानदारी और सच्चाई के प्रकाश से भी आत्मा को आलोकित करना चाहिए।”
इस अवसर पर कॉलोनी की बहनों ने पूरे उत्साह और एकता के साथ सहभागिता की, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक, भक्ति और सौहार्द से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीला डांग, मंजुषा भास्कर, कौशल्या खत्री, राशि पाहुजा, सीमा, दिव्या तनेजा, रजनी कालड़ा, रीता तनेजा, संजू खत्री, नेहा डांग, निधि डांग, ममता, रेनू शर्मा, हेमा सिंह, सपना लेकर, कविता, सुमन, स्वीटी अरोड़ा, संतोष धीर, किरण अरोरा, हेमलता, डॉ. सोनिया गुप्ता, तनु मेहता, अंकिता गोंबर, स्नेहा अरोरा सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के सफल संचालन के लिए पंजाबी समाज सचिव गुरदयाल जी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा इसे बीकानेर में नारी शक्ति और संस्कृति के संगम का प्रतीक बताया।
—



