बीबीएन, नेटवर्क। राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया और 22 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों को नई तैनाती दी। इस बदलाव में एपीओ पर चल रहे चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलीं, जबकि तहसीलदार सेवा से हाल ही में पदोन्नत 13 अफसरों को पहली पोस्टिंग दी गई है। इनमें से सात अधिकारियों को राजधानी जयपुर जिले में नियुक्त किया गया है। नई तैनातियों के साथ कई जिलों में प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी भी दिखी है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि यह बदलाव ज़मीनी स्तर पर प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और लंबित कार्यों को गति देने में निर्णायक साबित होगा। कई अहम पदों पर युवा और अनुभवी दोनों तरह के अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कौन-कहां तैनात?
चंचल वर्मा – सचिव, जोधपुर विकास प्राधिकरण
संदीप कुमार – उपायुक्त, नि:शक्तजन आयोग, जयपुर
पूजा सक्सेना – एडीएम, भीनमाल (जालौर)
अशोक कुमार त्यागी – संयुक्त निदेशक (प्रशासन), एचसीएम रीपा, जयपुर
अंशुल आमेरिया – भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, चित्तौड़गढ़
सुरेश कुमार हरसोलिया – एसडीएम, उच्चैन (भरतपुर)
मुकेश चन्द्र मीना – सहायक आयुक्त, उपनिवेशन, मोहनगढ़ (ए), जैसलमेर
बंशीधर योगी – सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, धौलपुर
धारा – सहायक कलक्टर, लक्ष्मणगढ़ (अलवर)
सत्यप्रकाश खत्री – भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, जैसलमेर
लाला राम यादव – सहायक कलक्टर, कठूमर (अलवर)
मुकेश कुमार अग्रवाल – सहायक कलक्टर (मुख्यालय), सांभर (जयपुर)
दीपक सांखला – सहायक कलक्टर, जहाजपुर (भीलवाड़ा)
आशीष कुमार शर्मा – सहायक कलक्टर, शाहपुरा (जयपुर)
शिवन्या गुप्ता – उपायुक्त, भरतपुर विकास प्राधिकरण
गंभीर सिंह – सहायक कलक्टर, किशनगढ़बास
भागीरथ सिंह – उपखंड अधिकारी, सुहागपुरा (प्रतापगढ़)
मदाराम – भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, बालोतरा
खुशबू शर्मा – सम्पदा प्रबंधक, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर
प्रांजल कंवर – प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर
प्रीति चौहान – विशेषाधिकारी, फार्मर्स रजिस्ट्री, राजस्व विभाग, जयपुर
सोनिका यादव – सहायक कलक्टर (मुख्यालय), दौसा
सरकार का मानना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और फील्ड में अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
—

