बलजीत गिल.
बीबीएन, बीकानेर। US से फर्जी पासपोर्ट पर फरार रहने और फिर प्रत्यर्पण के बाद NIA की कस्टडी में पहुंचे अनमोल बिश्नोई के खिलाफ बीकानेर रेंज में दर्ज मामलों की नई परतें खुल रही हैं। आधिकारिक दस्तावेजों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनमोल ने बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के इलाकों में एक्सटॉर्शन, धमकी, गैंग गठजोड़ और फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों का नेटवर्क खड़ा कर रखा था। अनमोल के विरुद्ध बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक , हनुमानगढ़ में 4 ओर श्री गंगानगर में 3 मामले दर्ज है।
राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पुष्टि की है कि बीकानेर रेंज में अनमोल बिश्नोई के नाम पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें से कुछ जेल में रहते हुए ही सामने आए।
🔴 बीकानेर रेंज में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले
1. श्रीडूंगरगढ़ एक्सटॉर्शन केस (2021) – जेल में रहते हुए गैंग ऑपरेशन ओर जोधपुर जेल में बंद रहने के दौरान ही अनमोल का नाम श्रीडूंगरगढ़ में एक बड़े एक्सटॉर्शन केस में उजागर हुआ था पुलिस ने जांच में पाया कि वह जेल से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर व्यापारियों और स्थानीय व्यवसायियों से रंगदारी मांग रहा था । फोन कॉल्स हरियाणा और पंजाब के गैंग संपर्कों से रूट किए जा रहे थे । यह मामला बीकानेर पुलिस की विशेष रिपोर्ट में दर्ज है, जिसमें अनमोल को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में चिह्नित किया गया है।
🔴 गैंग गतिविधियों का विस्तार
बीकानेर जिले में अनमोल बिश्नोई के नाम पर धमकी देने, फायरिंग करवाने, और स्थानीय गिरोहों को फंडिंग उपलब्ध कराने के कई मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की राजस्थान में जमीन तैयार करने की रणनीति में अनमोल ने बीकानेर को सेंटर पॉइंट की तरह इस्तेमाल किया। पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि यहां उसके खिलाफ कई कॉल-डिटेल आधारित केस लोगों की शिकायतों पर दर्ज किए गए।
🔴 राजस्थान ATS एक्शन में
बीकानेर रेंज के मामलों में एक्सटॉर्शन नेटवर्क स्थानीय गुर्गों की पहचान और लॉजिस्टिक चैनलों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।राजस्थान ATS भी उसे इस रेंज के लंबित मामलों में प्रोडक्शन वॉरंट पर लेने की तैयारी कर रही है।NIA और AGTF की संयुक्त रिपोर्ट में बीकानेर को गैंग टेरर फंडिंग मैप का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।
🔴 राजस्थान में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दर्ज अन्य बड़े मामले
राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य में अनमोल बिश्नोई पर 22 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें प्रमुख मामले हैं..
1. 4 मार्च 2017 – जोधपुर शास्त्रीनगर फायरिंग केस
व्यवसायी रितेश लोहिया के घर पर फायरिंग,धमकी,और जबरन वसूली के आरोप में अनमोल पहली बार बड़े पैमाने पर चिह्नित हुआ।IPC व आर्म्स एक्ट में दर्ज इस केस में उसे गिरफ्तार भी किया गया था।
2. सरदारपुरा बिजनेसमैन हत्याकांड (जोधपुर)
जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में बिजनेसमैन वासुदेव इसरानी की हत्या में भी अनमोल की भूमिका जांच में सामने आई। गैंग की ओर से जमीन और व्यवसायिक विवाद में दखल देने के लिए यह साजिश रची गई थी।
3. 2018–2021: जोधपुर सेंट्रल जेल से ऑपरेटेड गैंग
ट्रायल के दौरान उसे कई बार मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और अवैध संपर्क साधन के साथ पकड़ा गया। इस अवधि में उसने एक्सटॉर्शन, धमकी, और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे क्राइम जेल से ही संचालित किए।
4. 2020 – रतनाड़ा थाना, जोधपुर (जेल अमेंडमेंट एक्ट)
जोधपुर की रतनाड़ा पुलिस ने अनमोल के खिलाफ राजस्थान जेल (अमेंडमेंट) एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज किया था। यह मामला जेल में अवैध गतिविधियों के संचालन से जुड़ा था।
5. 2021: जमानत के बाद फरार होकर विदेश भागना
2021 में जमानत मिलते ही अनमोल ने नकली पासपोर्ट पर US भागने की योजना बनाई और गैंग को विदेश से नियंत्रित करता रहा।
—







