🔴 लूणकरणसर और बीकानेर के बीच स्लीपर कोच में जवान का मर्डर, जीआरपी जांच में जुटी
बीबीएन,बीकानेर। रविवार देर रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ट्रेन के स्लीपर कोच में कोच अटेंडेंट्स ने एक सैन्य जवान पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना लूणकरणसर और बीकानेर स्टेशन के बीच उस समय हुई जब कोच में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, गुजरात निवासी सैन्य जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर आ रहा था। विवाद के दौरान कोच अटेंडेंट्स ने उस पर बार-बार चाकू से वार किए। खून से लथपथ जवान को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी आनंद गिला ने बताया कि घटना के बाद कोच अटेंडेंट्स को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच सेना के अधिकारी भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वारदात के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
—


