बीबीएन, बीकानेर। बीएसएफ के गोल्फर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित बीएसएफ और नेवी के बीच हुए मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गोल्फर का खिताब अपने नाम किया, जहाँ दोनों बलों के शीर्ष गोल्फर शामिल थे।
इसके बाद मुंबई में हुए ऑल इंडिया एवीटी सीनियर टूर्नामेंट में भी राठौड़ ने अपनी आयु वर्ग में ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल बीएसएफ का मान बढ़ाया बल्कि गोल्फ जगत में भी एक नई पहचान बनाई।।हाल ही में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने राजस्थान आईजी और बीकानेर डीआईजी के सहयोग से ऑल इंडिया बीएसएफ टूर्नामेंट का सफल आयोजन बीकानेर गोल्फ कोर्स में किया था। उनके नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता को देशभर से सराहना मिली थी।
राठौड़ की ये दोहरी जीत उनके समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। बीएसएफ अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ संगठन के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
—


