बीबीएन,बीकानेर। देश के अग्रणी औद्योगिक समूह आदित्य बिरला ग्रुप के प्रीमियम पेंट ब्रांड बिरला ऑपस ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी को विस्तार देते हुए बीकानेर में नया आउटलेट शुरू किया है। यह आउटलेट शहर के प्रमुख पेंट सप्लायर धीरज ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से लॉन्च किया गया, जहां ग्राहकों को इंटीरियर व एक्सटीरियर पेंट, वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस, एनामेल पेंट और वुड फिनिश जैसे आधुनिक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। शुभारंभ के अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और ब्रांड की तकनीक, रंगों की विविधता तथा कस्टमर-सेंट्रिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्टेट सेल्स हेड रूपम ने बताया कि आज रंग केवल सजावट का साधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुके हैं। क्षेत्रीय पसंद और पारंपरिक रंगों को ध्यान में रखते हुए बिरला ऑपस ने भारतीय जीवनशैली से प्रेरित रंगों का विशेष संग्रह विकसित किया है, जो आधुनिक घरों की जरूरतों के अनुरूप है उन्होंने कहा कि बिरला ऑपस अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर टिकाऊपन और आकर्षक फिनिश के साथ पेंट इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित कर रहा है। ग्राहकों को यहां रंग चयन में विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर पेंटिंग सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
धीरज ट्रेडिंग कंपनी के आउटलेट प्रभारी धीरज झाम्भ ने बताया कि इस नए आउटलेट के शुरू होने से बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब महानगरों जैसी प्रीमियम पेंट रेंज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। इससे घरों और व्यावसायिक भवनों की सजावट के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि बिरला ऑपस ब्रांड को 2024 में लॉन्च किया गया था और यह कम समय में ही देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। बीकानेर में शुरू हुआ यह आउटलेट शहर के पेंट और होम-डेकोर बाजार में एक नया अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है।


