बीबीएन,बीकानेर। मरुस्थलीय शहर बीकानेर में आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए Hotel AURA by the thar का भव्य उद्घाटन मंत्री सुमित गोदारा आज शाम को करेंगे । इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतिष्ठान अत्याधुनिक सुविधाओं, किफायती दरों और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के समन्वय के साथ ग्राहकों को एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगा। होटल में 50 सुसज्जित कमरे उपलब्ध हैं, जिन्हें परिवार, पर्यटकों और आयोजन के लिए उपयुक्त बनाया गया है।
शादी और कार्यक्रमों के लिए भी विकल्प
होटल प्रबंधक मिहिर बागड़ी के अनुसार, होटल में सभी कमरे आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और मेहमानों को घर जैसा वातावरण देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां विवाह समारोह, पार्टियों और अन्य आयोजनों के लिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। होटल प्रबंधन ने बताया कि कमरों और आयोजन सेवाओं के लिए दरें किफायती रखी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
ऑनलाइन बुकिंग और विशेष मेंबरशिप ऑफर
होटल की बुकिंग सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही, ग्राहकों को मेंबरशिप कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है। प्रारंभिक 200 ग्राहकों के लिए विशेष छूट की घोषणा की गई है, जिससे होटल को लेकर उत्साह बढ़ा है।
पर्यटकों के लिए केमल सफारी और ट्रांसपोर्ट सुविधा
मनन बागड़ी ने बताया कि विदेशी और देशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रायसर क्षेत्र में केमल सफारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, पर्यटकों के लिए परिवहन सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे उनका अनुभव सहज और सुविधाजनक बने।
भविष्य में विस्तार की योजना, संस्कृति को बढ़ावा देने का लक्ष्य
होटल प्रबंधन ने भविष्य में इस ब्रांड का विस्तार देश के प्रमुख शहरों में करने की योजना जताई है। दीपा बागड़ी के अनुसार, इस होटल श्रृंखला के माध्यम से बीकानेर और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में प्रचारित करने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह होटल थार की प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक आतिथ्य और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है, जहां मेहमानों को घर जैसा अपनापन महसूस होगा।



